- श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में कोविड-19 के दृष्टिगत शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। गार्मी सदन की अंजुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में कोविड-19 के दृष्टिगत थर्मल स्कैनर, सैनेटाइजर, हैंडवाश, मास्क, हैंड ग्लव्ज, फेस शील्ड व सुरक्षा आवरण का प्रयोग करते हुए अंतर्सदन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लेकर विद्यालय की शिक्षिकाओं के हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाकर अपनी उत्कृष्ट कला प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता कज्ञ आयोजन शिक्षिका इंदू शर्मा के संरक्षण में किया गया। प्रतियोगिता में गार्गी सदन से अंजुम प्रथम, घोषा सदन से सुमाइला द्वितीय तथा घोषा सदन से ही रूकैया तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्या डा. रूचिता ढाका ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन कर सभी शिक्षिकाओं को करवां चौथ की शुभकामनाएं दी।