जनवाणी संवाददाता |
दाहा : दोघट थाना क्षेत्र के गढ़ी कांगरान गांव निवासी जाट रेजीमेंट का जाबांज सैनिक असम के गुहावटी में शहीद हो गया। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। गांव में शोक की लहर बन गई।
गढी कांगरान निवासी शिवम सेना की जाट रेजिमेंट में बड़ौत में 2018 में हुई भर्ती में शामिल हुआ था।
2019 में वह ट्रेनिंग में गया था।सेना के हैड क्वार्टर से परिजनों को शिवम को चोट लगने की सूचना दी गई थी। उसका शव शुक्रवार को गांव में आने की संभावना है।

