Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

गेट परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी, इस दिन से करें पंजीकरण, पढ़ें पूरी डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। गेट परीक्षा 2024 में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है। दरअसल, आईआईएससी बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है।

GATE 2024 शेड्यूल के अनुसार, गेट 2024 के लिए पंजीकरण की शरुआत 24 अगस्त से होने जा रही है। वहीँ, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। उम्मीदवार सिलेबस देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। GATE 2024 के लिए पाठ्यक्रम को भी संशोधित किया गया है और एक नया पेपर-डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जोड़ा गया है।

फरवरी में होगी परीक्षा

आईआईएससी बैंगलोर फरवरी 2024 में परीक्षा आयोजित करेगा। पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी, जो उम्मीदवार इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की आधिकारिक वेबसाइट – gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

गेट 2024 परीक्षा की तिथि

आईआईएससी बैंगलोर 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को GATE 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा 30 पेपरों के लिए आयोजित कराई जा रही है। उम्मीदवारों को एक या अधिकतम दो टेस्ट पेपर में उपस्थित होने की अनुमति है।

सिलेबस

GATE 2024 परीक्षा सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस सहित विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 65 प्रश्न होंगे, जिनमें 1 और 2 अंक के प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न पत्र 100 अंकों का होगा, सभी पेपरों में 15 अंक की सामान्य योग्यता (GA) है, और बाकी पेपर संबंधित टेस्ट पेपर पाठ्यक्रम 85 अंक का होगा। गौरतलब है कि इस परीक्षा में MCQ और MSQ प्रश्नों के लिए निगेटिव मार्किंग भी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img