Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

गौशाला रोड निर्माण की भी हुई शुरुआत

  • सीसी रोड पर खर्च होंगे 27 लाख रुपये से अधिक

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: शहर की अति महत्वपूर्ण सड़क गऊशाला रोड के निर्माण की शनिवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने शुरूआत की।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने गुरुद्वारे के निकट सड़क पर पूजा अर्चना कर शहर के अति महत्व की सड़क गऊशाला रोड के निर्माण की शुरूआत की। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराये जा रहे इस सड़क निर्माण से बड़ी संख्या में शहर के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित विवाह समारोह में आने वाले लोगों, सत्संग भवन में हर दिन सत्संग तथा गुरुद्वारे में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन इस सड़क निर्माण से सुगम हो जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img