Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

बेटी को जन्म दिया तो निकाल दिया घर से

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बच्ची के जन्म लेने पर एक महिला को दो माह बाद ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। शनिवार को अपनी दो माह की बच्ची के साथ महिला एसएसपी आॅफिस पहुंची और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फरियाद सुन रहे एसपी क्राइम ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव लिसाड़ी की रहने वाली अनीता पुत्री कमल सिंह ने बताया कि करीब सवा दो साल पहले उसकी शादी हापुड़ स्थित नवीन मंडी आंबेडकर  नगर निवासी संजू पुत्र छंगा के साथ हुई थी।

अनीता का आरोप था कि शादी के बाद से ही कम दहेज लाने की बात कहकर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद वह परिवार की इज्जत के लिए चुपचाप उत्पीड़न सहती रही, लेकिन दो माह पहले जब उसने बच्ची को जन्म दिया तो ससुरालियों का उत्पीड़न और अधिक बढ़ गया।

पीड़िता ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसे मारपीट कर बच्ची समेत घर से निकाल दिया। शनिवार को पीड़िता एसएसपी आॅफिस पहुंची और एसपी क्राइम रामअर्ज को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई।

05 29


धर्म छिपाकर किया विवाह, अब पत्नी पर धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

महिला का आरोप बेटे का कराना दिया खतना एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

मेरठ: राजस्थान की एक मोबाइल कंपनी में इंजीनियर ने धर्म छिपाकर एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया। इंजीनियर अब पत्नी पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना है। पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने से मना किया तो इंजीनियर ने बिना तलाक दिए ही दूसरा निकाह कर लिया।

महिला का आरोप है कि अब पति उसके बेटे का जबरन खतना करवाना चाहता है। जिसके चलते महिला शनिवार को एसएसपी आॅफिस पहुंची और शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। कंकरखेड़ा की रहने वाली एक महिला शनिवार को एसपी क्राइम रामअर्ज के पास पहुंची। महिला ने बताया कि उसने माता-पिता की बिना मर्जी के बंगाल के रहने वाले शेख शरीफुल से प्रेम विवाह किया था।

शेख शरीफुल एक मोबइल कंपनी में इंजीनियर है, लेकिन उसने शादी करने तक अपना धर्म छिपाएं रखा। कुछ दिनों बाद तक भी उसे पति के धर्म के बारे में कोई पता नहीं चल सका। इस बीच उसने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप था कि शेख उस व उसके परिजन उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे है और उसके बेटे की खतना भी कराना चाहते है।

यही नहीं जब उसने धर्म परिवर्तन करने से मना किया तो पति ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता शनिवार को अपने वकील के साथ एसपी क्राइम राम अर्ज के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। एसपी क्राइम ने महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।


यूनिसेक्स सेलून में कटिंग को आयी युवती से छेड़खानी

कंकरखेड़ा के सेंट फ्रासिंस स्कूल के सामने स्थित एक यूनिसेक्स सेलून पर कटिंग कराने आयी कंकरखेड़ा निवासी युवती से कटिंग के दौरान जमकर छेड़खानी की गयी। छेड़खानी की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। युवती ने छेड़खानी की शिकायत पुलिस से की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सेलून संचालक जिस पर छेड़खानी का आरोप लगाया था उसे हिरासत में ले लिया, लेकिन युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ देर रात तक जब तहरीर नहीं आयी तो पुलिस ने आरोपी से माफीनामा लिखाकर उसे छोड़ दिया।

हिन्दू जागरण मंच को भी इस मामले की सूचना दी गयी। संगठन के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा से जब बात की तो उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से कार्रवाई न किए जाने की वजह से माफीनामे के बाद आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।

सचिन सिरोही ने बताया कि शहर भर के यूनिसेक्स सेलून वहां आने वाली युवतियों से छेड़खानी के अड्डे बने हुए हैं। उनका संगठन इसकी कठोर निंदा करता है। साथ ही प्रशासन से मांग करता है कि जो भी घटना प्रकाश में आए उसमें आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। वहीं पता चला है कि उक्त आरोपी का पूर्व में कंकरखेड़ा शिव चौक पर सेलून था। वहां भी इसी प्रकार की घटनाएं हुई थीं।


महिला सफाईकर्मी के साथ छेड़छाड़, हंगामा

वार्ड-46 के बसंत विहार में सफाई कर रही एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। महिला ने अपने साथी सफाई कर्मचारियों को मामले की सूचना दी। जिसके बाद नगर पार्षद समेत काफी संख्या में सफाई वहां पहुंच गए और हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद महिला सफाईकर्मियों ने थाने पहुंचकर हवालात में बंद आरोपी के साथ मारपीट कर दी।

हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपी का दिमाग का इलाज चल रहा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित बसंत विहार में शनिवार सुबह सफाईकर्मी एक महिला सफाई कर रही थी। महिला का आरोप था कि इसी वक्त वहीं पास में रहने वाला ओमप्रकाश उसके पास आया और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट करने लगा। इसी के साथ ओमप्रकाश ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील बातें भी की।

वह किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और फोन करके सफाई नायक को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वहां पर वार्ड पार्षद समेत काफी संख्या में सफाईकर्मी पहुंच गए। जिन्होंने वहां हंगामा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हिरासत में लेकर थाने ले गई।

इसके बाद दर्जनों महिला सफाईकर्मी थाने पहुंची और हवालात में बंद आरोपी के साथ मारपीट कर दी। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि बताया जा रहा कि आरोपी ओमप्रकाश का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है, जिसका इलाज भी चल रहा है। वहीं पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित...

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...
spot_imgspot_img