Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

सिल्वर बैल्स में महासभा के विस्तार की हुई घोषणा

  • अग्रवाल समाज महासभा के उपाध्यक्ष बने निशीकांत

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सिल्वर बैल्स स्कूल में अग्रवाल समाज महासभा के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल समाज महासभा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर नई दायित्व सौंपे गए।

मंगलवार को शहर के सिल्वर बैल्स स्कूल में अग्रवाल समाज महासभा के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संरक्षक अजय संगल, अरूण बंसल व अतुल बंसल रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष वैभव गोयल ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए नये पदाधिकारियों की घोषणा की।

जिनमें निशीकांत संगल, राघव गर्ग, अनमोल गर्ग को जिला उपाध्यक्ष, आशुतोष गोयल, शुभम बंसल, मनीष मित्तल, पीयूष संगल, नमन गोयल को जिला मंत्री तथा आकाश गोयल को नगर अध्यक्ष तथा पारस बंसल को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अग्रवाल समाज की परम्पराओं को कायम रखते हुए समाज हित के कार्यों के अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय संगल ने सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img