Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद हादसा: जानिए, श्मशान घाट की ‘मौत’ वाली गैलरी की सच्चाई

जनवाणी ब्यूरो |

गाजियाबाद: जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर जाने के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घटना स्थल पर मौजूद है। दोनों ही राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

बता दें कि रविवार सुबह से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/बम्बा रोड पर स्थित श्मशान घाट पर करीब 40 से अधिक लोग एक फल व्रिकेता जयराम (उम्र करीब-65) की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद श्मशान घाट के गेट से सटी गैलरी में मौन धारण श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

D

बताया जा रहा है कि ढाई माह पहले झोपड़ी नुमा गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री धूल में तब्दील हो गई। फिलहाल पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

वहीं ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने नगर पालिका ईओ से निर्माण के मामले में तत्काल पूरी रिपोर्ट मांगी है। उधर शासन ने भी रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के अनुसार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई होने की संभावना है।

E

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जबकि 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंडल आयुक्त मेरठ व एडीजी मेरठ मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही अधिकारी मुरादनगर में डेरा डाले हुए हैं। टेंडर से लेकर अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.