Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद की युवती ने युवक पर लगाया धोखा देने का आरोप

  • तीन साल से रह रहे थे लिव इन रिलेशनशप में, छह माह पूर्व किया था निकाह

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: पैजनिया पुलिस चौकी के तहत एक युवक पर गाजियाबाद की युवती ने लिव इन रिलशनशिप के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में पैजनिया पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।

गुरुवार को पैजनिया पुलिस चौकी गाजियाबाद निवासी जोया उर्फ निशु ने चौकी इंचार्ज को बताया कि इरशाद पुत्र बुंदू निवासी मोहल्ला यासीन नगर गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार सेक्टर12 में सैलून की दुकान चलाता था। इस दौरान करीब तीन वर्ष पूर्व उसका सम्पर्क इरशाद से हुआ था।

युवती ने बताया कि दोनों तीन साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहते रहे। जोया के मुताबिक करीब 6 माह पूर्व दोनों ने अपने अपने परिजनों की मौजूदगी में निकाह किया था। आरोप है कि करीब 15 दिन पूर्व इरशाद उससे झूठ बोलकर मां का इलाज कराने के बहाने गांव आ गया और इरशाद ने जोया का फोन रिसीव करना बंद कर दिया।

उसके बाद वह गुरुवार को परिजनों के साथ पैजनिया पुलिस चौकी में आ धमकी। युवती ने चौकी प्रभारी से युवक के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई। इस संबंध में चौकी प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है व पूछताछ के लिए आरोपी युवक के परिजनों को बुलाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img