जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: मेरठ के रहने वाले अभिनेता गिरीश थापर आगामी वेब सीरीज में दिखेंगे। बताया जा रहा है कि, एक्टर नेटफ्लिक्स की आगामी वेब सीरीज़ वकालतनामा में नज़र आएंगे।

दरअसल, गिरीश ने बताया कि ये सीरीज़ वकीलों की समस्याओं पर आधारित है इसे पोशम पिक्चर्स प्रोडक्शन द्वारा बनाया गया है और इसकी शूटिंग दिल्ली और मुंबई में कई गई है।


