Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

वेस्ट मैटेरियल से छात्राओं ने बनाई आकर्षक वस्तुएं

  • आरबीडी में बीएड के छात्राओं के लिए आयोजित की कार्यशाला

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए कला एवं शिल्प के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल से आकर्षक वस्तुएं बनाई।

मंगलवार को आरबीडी में कालेज के स्वर्ण जयंती वर्ष में अध्यापक शिक्षा विभाग की बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए कला एवं शिल्प के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्राओं ने घर में बचे हुए व्यर्थ सामान से आकर्षक वस्तुएं बनाना सीखीं।

इन वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य डा. जकिया रफत तथा डा. सुरेश सिंह ने किया। छात्राओं ने जूट के थैले, फ्लावर पोट, फ्लावर, मास्क, पर्स, डलिया आदि बताए। कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का संयोजन डा. लक्ष्मी देवी ने किया। सफल बनाने में नजमुन्निसा, शीरीन फातिमा, डा. कविता, डा. ओमलता सिंह, संदीप कुमार, मनोज कुमार, रजनीश कुमार, अजय शर्मा आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img