जनवाणी संवाददाता |
बास्टा: नवरात्र समाप्त होने के बाद विजयदशमी के मौके पर बास्टा पुलिस चौकी देवी मंदिर में रविवार के दिन हवन का आयोजन किया गया। हवन के बाद कन्याओं को जिमाया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें जिमाने के साथ मां दुर्गा की पसंद की भेंट प्रदान करने की पौराणिक परंपरा का विशेष महत्व है।
कहते हैं कि इस तिथियों पर सामान्य मां भवानी कन्याओं के रुप में श्रद्धालुओं के घर आकर उनकी भेंट स्वीकार करने के बाद मनोवांछित फल प्रदान करती है। मंदिर में हवन पूजन करने के बाद श्रद्धालु कन्या पूजन कर उन्हें जिमाने के लिए बाहर निकलकर कन्याओं की तलाश में जुट गए।
सड़कों पर घूम रही कन्याओं को पुलिस स्टाफ सुबह से शुरू हुई दोपहर तक थमने का नाम नहीं लिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विशेष अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

हर बार पुलिस चौकी मंदिर में जागरण का आयोजन किया जाता था। परंतु इस बार कोविड-19 के कारण जागरण का आयोजन नहीं किया गया है। इस मौके पर चौकी प्रभारी कुलदीप राणा व समस्त स्टाफ राकेश सैनी. महेंद्र सैनी. भारत सैनी. नज़ाकत खान. आशु गुर्जर. लालाजी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

