Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

तनु ने प्रथम व गीतांजलि शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: एसबीडी महिला महाविद्यालय धामपुर में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आर्थिक शब्दावली ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आर्थिक क्षेत्र तथा बैंकिंग, रोजगार इत्यादि में सामान्य रूप से प्रयोग किए जाने वाले शब्दों की पर्चियां थी। जिन पर छात्राओं को दो मिनट बोलकर उनका अर्थ समझाना था।

प्रतियोगिता में मेहरीन, आलिया, तनु, वैशाली, फुरकत, गुलिस्ता, गीतांजलि ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु रानी एमए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान गीतांजलि शर्मा बीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान गुलिस्ता बीए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम आयोजन विभागाध्यक्ष फरहाना हाशिम तथा कुमारी बबीता सिंह की देख रेख में हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल, प्रबंधक आरएसएम डिग्री कॉलेज राम नारायण तथा प्राचार्या डा.पूनम चौहान ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को आर्थिक जगत में प्रचलित शब्दों से परिचित करा उनका ज्ञानवर्धन करना था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img