नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। त्योहार आते ही सोने ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं, अब एक बार फिर सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। कहा जा रहा है कि, विश्व में कई देशों के बीच चल रहे युद्ध और त्योहारी सीजन को देखते हुए सोने की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं, पिछले महीने सोने के दाम में 4,100 रूपय का इजाफा देखने को मिला है। अब अगले महिने दिवाली मनाई जाएगी। जिसमें फिर से गोल्ड महंगा हो गया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बीते एक महीने में गोल्ड की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बीते एक महीने में गोल्ड की कीमत में 5.61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका मतलब है कि गोल्ड के दाम में 4,132 बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बता दें कि 18 सितंबर को गोल्ड की कीमत 73,707 रुपए प्रति दस ग्राम था।वहीं, 18 अक्टूबर को गोल्ड के दाम 77,839 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया। जानकारों कहना है कि, आने वाले दिनों यानी धनतेरस तक गोल्ड की कीमत 80हजार रुपए तक पहुंच सकता है।
दिल्ली में सोने की क्या है किमत?
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 550 रुपए की तेजी के साथ 79,900 रुपए प्रति 10ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीते दिनों यानि 17 अक्टूबर को सोने की कीमत 79,350 रुपए प्रति 10 ग्राम देखी गई थी।
इस बीच चांदी ने भी चमक दिखाई है। बता दें कि, चांदी की कीमत 1,000 रुपए बढ़कर 94,500 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। वहीं, गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को चांदी की कीमत 93,500 रुपए दर्ज की गई थी।

