- ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर केंटर के नीचे सो रहे लोगों को कुचला
- बागपत नगर में ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचला
- बड़ौत में एक युवक को रोडवेज बस ने कुचला
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: जनपद में मंगलवार अमंगल रहा। अलग अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर केंटर के नीचे सो रहे लोगों को पीछे से आये ट्रक ने कुचल दिया। बागपत नगर में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कॉलेज में पेपर देने आए दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया, जबकि बड़ौत नगर में स्कूटी सवार एक युवक को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसों में कई गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोंगो की जान चली गई। पंजाब निवासी दीपक पुत्र बलदेव कैंटर चलाता है। वह पंजाब से सामान लेकर संभल गया था। वही से शोभित पुत्र प्रेम चंद, प्रेम चंद, थन सिंह व उनके दो अन्य साथियो ने पंजाब में मूढ़े व कुर्सियां बेचने के लिए उसका ट्रक ले लिया। जिसके बाद वह वहां से चल दिए। जब वह मंगलवार सुबह पेरिफेरेवल एक्सप्रेस वे पर बड़ा गांव चौकी के पास पहुंचे तो उन्हें नींद आने लगी। वह एक्सप्रेस वे पर केंटर किनारे पर खड़े करके आराम करने लगे। वह कैबिन में सो गया और बाकी सभी केंटर के पीछे लेट गए। सोते समय पीछे से आए ट्रक ने केंटर में जोरदार टक्कर मारी। जोरदार टक्कर से दीपक की आंख खुली। उंसने केंटर से नीचे उतरकर देखा तो ट्रक से कुचलकर प्रेम चंद व थान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शोभित घायल हो गया। बाकी अन्य साथियों को मामूली चोट लगी। घायल शोभित को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतकों के परिजनों को सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
दो युवकों को ट्रक ने कुचला
बागपत नगर में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे पर स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। सांकरौद गांव निवासी दोनों युवक बागपत के एक कॉलेज में पेपर देने आए थे। जब वह कॉलेज से निकलकर हाईवे पर आए तो तेज गति से आये ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गयी। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़ौत में रोडवेज ने युवक को कुचला
दिल्ली- सहारनपुर हाइवे बड़ौत नगर में सीओ ऑफिस के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया। जलालपुर गांव निवासी इशरार पुत्र मंजूर स्कूटी से जा रहा था, तभी तेज गति से आयी एक रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया। स्कूटी सवार को कुचलने के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई, इसमे कई यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्कूटी सवार की मौत हो गयी।

