-
शहर में साढ़े पांच किलोमीटर के दायरे में बनाई गई हैं सभी सुरंगे
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: रैपिड व मेट्रो के लिए शहर में बनने वाली सभी छह सुरंगों का काम पूरा कर लिया गया। मंगलवार को शहर में आखिरी सुरंग भी बनकर तैयार हो गई। अब इन सुरंगों में ट्रैक बिछाने का काम भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। यह आखिरी टनल भैंसाली स्टेशन से बेगमपुल स्टेशन के बीच पूरी हुई है।
बताते चलें कि आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में तीन भूतिगत स्टेशन हैं। इनमें मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल शामिल हैं। इन तीनों भूमिगत स्टेशनों को आपस में जोड़ने के लिए ही कुछ छह टनल बनाई गई हैं। मंगलवार को पूरी हुई भैंसाली व बेगमपुल के बीच की यह टनल एक किलोमीटर लम्बी है।
एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार मेरठ में साढ़े पांच किलोमीटर के दायरे में आवागमन के लिए यह छह सुरंगे तैयार की गई हैं। मेरठ की पहली टनल का निर्माण अक्टूबर 2022 में पूरा कर लिया गया था और मंगलवार को छठी व आखिरी टनल का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया। मीडिया प्रभारी पुनीत वत्स के अनुसार अब सभी सुरंगों में ट्रैक बिछाने और ओएचई इंस्टॉलेशन के काम में और तेजी आएगी।
ऐसे तैयार हुर्इं सभी छह सुरंगे


