Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

वाहन धुलाई सेंटर से हजारों का सामान चोरी

 

जनवाणी संवाददाता  |

भोपा:  भोपा थानाक्षेत्र पिछले कुछ दिनों से अपराधियों की ऐशगाह बन गया है अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो रहे हैं बीती रात जहां थानाक्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर जौली चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने लूट में विफल होने पर शिक्षक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस की भागा दौड़ी के बीच गंग नहर पुल के पास अज्ञात चोरों ने वाहन धुलाई सेंटर से हजारों का सामान चोरी कर पुलिस को आईना दिखाने का काम कर दिया पुलिस तहरीर के आधार पर कार्यवाही में जुटी हुई है|

WhatsApp Image 2022 04 20 at 3.48.56 PM

थानाक्षेत्र के कस्बा भोपा निवासी मोनू धीमान गंग नहर पुल के पास वाहन धुलाई का काम करता है बीती रात वह अपना सर्विस सेंटर बंद कर अपने घर चला गया तभी अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए उसकी दुकान में वाहन धुलाई के लिए लगा हुआ कंप्रेशर चोरी कर लिया धुलाई सेंटर स्वामी जब सुबह अपने सेंटर पर पहुंचा तब उसे चोरी का पता लगा पीड़ित ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की गुहार लगाई है

थानाक्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

भोपा थानाक्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आई हुई है अपराधी अपराध कर मौके से फरार होने में कामयाब हो जाते हैं थानाक्षेत्र में बीती 7 अप्रैल को थाने से चंद कदम की दूरी पर गौकशी करने वालों ने गोकशी के लिए जंगल में चर रही दो गायो को वाहन में लादने का प्रयास किया था |

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था परंतु आरोपियों के गांव का खुलासा होने के बावजूद भी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं वही बीते सोमवार की रात अपराधियों ने लूट में विफल होने पर शिक्षक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जो मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है इसी बीच अज्ञात चोरों ने धुलाई सेंटर से हजारों का सामान चोरी कर पुलिस को खुला चैलेंज दे दिया है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img