नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 44 प्रत्याशियों को जगह मिली है। सूची में सबसे अहम बदलाव गोपालपुर से वर्तमान विधायक और जदयू नेता गोपाल मंडल के टिकट कटने का है। उनके स्थान पर पार्टी ने बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है। इस बार की लिस्ट में समाजिक और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों के उम्मीदवार शामिल किए गए हैं।
इस लिस्ट में पिछड़ा वर्ग 37 प्रत्याशी, अतिपिछड़ा वर्ग से 22 प्रत्याशी, सामान्य वर्ग 22 प्रत्याशी, अनुसूचित जाति से 15 प्रत्याशी, अल्पसंख्यक से 4 प्रत्याशी, अनुसूचित जनजाति 1 प्रत्याशी कुल 101 उम्मीदवारों में से 13 महिला भी हैं। जातीय वितरण की बात करें तो जदयू ने सबसे अधिक टिकट कुशवाहा समाज के 13 प्रत्याशियों को दिया है, कुर्मी समाज के 12, राजपूत समाज के 10, भूमिहार समाज के 9 और यादव और धानुक समाज के 8-8 प्रत्याशी शामिल हैं।
जदयू की दूसरी लिस्ट में मंत्री, दिग्गज और नए चेहरे
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम के साथ नए चेहरे भी शामिल हैं। इस लिस्ट में मंत्री विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल, सुमित सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं को टिकट दिया गया है। सूची में खास बदलावों में से एक यह है कि राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुई पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक विभा देवी को नवादा से टिकट दिया गया है। वह इस बार नवादा से चुनाव लड़ेंगी। वहीं पूर्व सांसद दुलाल चंद गोस्वामी को कदवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जो पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने की संभावना थी। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी और मंत्री सुमित सिंह को जदयू ने चकाई सीट से टिकट दिया है।
यहां जानें किस प्रत्याशी को कहां से दिया टिकट
विधानसभा क्षेत्र – प्रत्याशी का नाम
1 वाल्मीकिनगर -धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
2 सिकटा -समृद्ध वर्मा
3 नरकटिया -विशाल साह
4 केसरिया -शालिनी मिश्रा
5 शिवहर -श्वेता गुप्ता
6 सुरसंड -नागेन्द्र राऊत
7 रुन्नीसैदपुर -पंकज मिश्रा
8 हरलाखी -सुधांशु शेखर
9 बाबूबरही -मीना कामत
10 फुलपरास -शीला मंडल
11 लौकहा -सतीश साह
12 निर्मली -अनिरूद्ध प्रसाद यादव
13 पिपरा -राम विलास कामत
14 सुपौल -विजेन्द्र प्रसाद यादव
15 त्रिवेणीगंज (अ.जा.) -सोनम रानी सरदार
16 रानीगंज (अ.जा.) -अचमित ऋषिदेव
17 अररिया -शगुफ्ता अजीम
18 जोकीहाट -मंजर आलम
19 ठाकुरगंज -गोपाल अग्रवाल
20 अमौर -सबा जफर
21 रूपौली -कलाधर मंडल
22 धमदाहा -लेशी सिंह
23 कदवा -दुलालचंद्र गोश्वामी
24 मनिहारी (अ.ज.जा.) -शंभु सुमन
25 बरारी -विजय सिंह निषाद
26 गोपालपुर -बुलो मंडल
27 सुल्तानगंज -ललीत नारायण मंडल
28 कहलगांव -शुभानंद मुकेश
29 अमरपुर -जयंत राज
30 धोरैया (अ.जा.) -मनीष कुमार
31 बेलहर -मनोज यादव
32 चैनपुर -जमा खान
33 करगहर -बशिष्ठ सिंह
34 काराकाट -महाबली सिंह
35 नोखा -नागेन्द्र चन्द्रवंशी
36 कुर्था -पप्पु कुमार वर्मा
37 जहानाबाद -चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
38 घोसी -ऋतुराज कुमार
39 नबीनगर -चेतन आनंद
40 रफीगंज -प्रमोद कुमार सिंह
41 बेलागंज -मनोरमा देवी
42 नवादा -विभा देवी
43 झाझा -दामोदर रावत
44 चकाई -सुमित कुमार सिंह

