Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में नया मोड़, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के बैंक खातों की जांच में जुटी टीम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा से जुड़े 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में कंपनी के खातों में धन के लेन-देन की जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, जांच दल यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा द्वारा किए गए खर्च वास्तविक थे या नहीं।

शिल्पा शेट्टी को मिले थे चार करोड़ रुपये

वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) 2015 से इस हाई-प्रोफाइल कपल से जुड़ी एक कंपनी के बैंक खातों की जांच कर रही थी और यह पता लगा रही थी कि उनमें दिखाए गए खर्च वाजिब थे या नहीं। उन्होंने बताया कि खातों और फंड फ्लो की जांच के दौरान पता चला कि शिल्पा शेट्टी को कंपनी से फीस के तौर पर चार करोड़ रुपये मिले थे।

अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा

दरअसल, आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी अब बंद हो चुकी इस कंपनी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अब तक राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आरपी के बयान दर्ज किए हैं। अभिनेत्री ने पहले अपने बयान में कहा था कि वह कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज नहीं देख रही थीं और उन्हें प्लेटफॉर्म पर आने के लिए सेलिब्रिटी फीस का भुगतान किया गया था।

पूरा मामला क्या है?

बता दें कि, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में व्यवसायी दीपक कोठारी से ऋण-सह-निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। कोठारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2015-2023 के बीच इस सेलिब्रिटी कपल ने उन्हें अपनी कंपनी में 60 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए प्रेरित किया, लेकिन इस राशि का दुरुपयोग अपने निजी लाभ के लिए कर लिया गया। व्यवसायी का इल्जाम है कि शिल्पा और राज ने यह पैसे कंपनी में लगाने के बजाए खुद खर्च कर लिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img