Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय गोपेश्वर परिसर के छात्रों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

चमोली: छात्रों ने लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की है। साथ ही इस परीक्षा में बीएड द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं को भी शामिल किए जाने का अवसर देने की मांग की है। इन मांगों को लेकर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर के छात्रों ने विवि परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।

बीएड के छात्र अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षा न होने से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रबंधन से खासे नाराज हैं। आक्रोशित छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया। बता दें कि विवि परिसर के सभी छात्र नेताओं के साथ अपनी मांगों के निस्तारण को लेकर प्राचार्य आरके गुप्ता के पास गए। छात्रों ने प्राचार्य आरके गुप्ता के माध्यम से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा।

इस दौरान छात्रों की विवि परिसर गोपेश्वर के प्राचार्य के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। बीते कई दिनों से मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित छात्रों ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर के मुख्य द्वार पर कुलपति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img