Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

शासन ने जारी किये निर्देश, राशन की दुकानों के दरवाजे तक पहुंचेगा खाद्यान्न

राशन की कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश, विभाग निकालेगा ई-टेंडर       


ऋषिपाल सिंह |

मेरठ: अब राशन दुकानदारों को अपना कोटा उठाने के लिये गोदामों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। राशन का कोटा उनकी दुकानों पर ही आएगा। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से अप्रैल माह में डोर स्टेप डिलीवरी के लिये सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था शुरू की जा रही है। जिला पूर्ति विभाग की ओर से इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिये शासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

अभी तक राशन डीलर स्वंय ही एफसीआई के गोदामों से राशन का कोटा उठाते आ रहे थे। ऐसे में गोदाम से दुकान तक लाने में कई बार राशन की कालाबाजारी की सूचना विभाग को मिल रही थी। इसे लेकर कई बार मुकदमे तक दर्ज कराये गये। राशन की इस कालाबाजारी को रोकने के लिये खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से डोर स्टेप डिलीवरी की योजना शुरू की जा रही है।

इस योजना के तहत अधिकृत एजेंसियां गोदाम से राशन लेकर दुकानदार की दुकान तक पहुंचाएंगी। इसके लिये परिवहन हैंडलिंग व्यवस्था की कराई जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी अधिकृत एजेंसियों की होगी। इन एजेंसियों को सलेक्ट करने के लिये विभाग की ओर से इ-टेंडरिंग की व्यवस्था की जाएगी। टेंडर के माध्यम से चुनाव किया जाएगा। सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के माध्यम से राशन दुकान तक पहुंचाया जाएगा।

सिंगल स्टेज परिवहन का कार्य करने के लिये नये टेंडर करके कार्य आवंटित कर संपूर्ण प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कर जी जाएगी। टेंडर को संपादित करने की जिम्मेदारी संभागीय खाद्य नियंत्रक की होगी। इसके आधार पर अन्तर्गत ब्लॉकों के आधार पर ई-टेंडर आमंत्रित करते हुए हैंडलिंग व परिवहन ठेकेदार की नियुक्ति संभागीय खाद्य नियंत्रक द्वारा की जाएगी। इसी तहर दुकानदार को खाद्यान्न के सापेक्ष अपेक्षित धनराशि ई-चालान के माध्यम से संबंधित विपणन केन्द्र के बैंक खाते में जमा करानी होगी।

एक रूट की दुकानों पर जाएगा एक ट्रक                                            

डोर स्टेप डिलीवरी की सिंगल स्टेज व्यवस्था इस प्रकार तय की जाएगी कि एक ही रूट पर पड़ने वाली दुकानों का माल एक ट्रक में लोड किया जाएगा और वही ट्रक एक बाद एक दुकानों पर माल उतारता हुआ आखिर तक पहुंचेगा। इन दुकानों का रूट चार्ट व दर विक्रेताओं का समूह तय करने की जिम्मेदारी जिला पूर्ति अधिकारी की होगी। जिलापूर्ति अधिकारी यह तय करेंगे कि किन-किन दुकानों और किस रूट पर ट्रक माल लेकर निकलेगा और कहां तक जाएगा। किस तिथि और कब कोटा दुकान पर पहुंचेगा इसकी जिम्मेदारी भी जिलापूर्ति अधिकारी की होगी। जिलापूर्ति अधिकारी प्रत्येक माह रोस्टर के निर्धारण व अनुपालन की सूचना डीएम को देंगे। डीएम रोस्टर में आने वाली समस्याओं का निराकरण स्वयं करेंगे।

आनलाइन होगी जानकारी                                                               

कोटे के निकासी की रियल टाइमिंग की जानकारी आॅनलाइन फीड की जाएगी। वाहन चालक यह जानकारी फीड करेगा कि किस समय और किस दुकान पर उसने सामना उतारा। खादन्न आने के समय दुकानदार अपनी दुकान पर मौजूद रहेंगे और सारे माल की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। सप्लाई चेन मैनेजमैंट पोर्टल पर सारी जानकारी अपडेट की जाएगी। वहीं जिन दुकानों पर बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे वहां दुकानों को चिन्ह्ति कर दुकानों को एसी जगह शिफ्ट कराया जाएगा जहां छोटे वाहन जा सकें। इसकी व्यवस्था भी जिलापूर्ति अधिकारी के द्वारा की जाएगी।

इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि शासन की ओर से राशन की कालाबाजारी रोकने के लिये यह व्यवस्था शुरू की गई है। डोर स्टेप डिलीवरी के लिये सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था शुरू की जा रही है। इससे कोटा सीधे राशन की दुकान पर पहुंचेगा। शासन की ओर से इस संबंध में जीओ जारी किया जा चुका है। उम्मीद है कि अप्रैल माह से यह योजना शुरू हो जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img