- रालोद पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में दिल्ली कूच का आह्वान
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर रालोद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान, मजदूर किसानों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए बड़ी संख्या में कूच करें। रालोद जिलाध्यक्ष रविवार को रालोद के जिला कार्यालय पर आयोजित आकस्मिक बैइक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज बडी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के ह्रदय में निवास करने वाले किसानों पर वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार पानी की बौछारे एवं आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। पंजाब एवं हरियाणा के किसानों पर जो शांतिपूर्ण तरीके से अपना हक मांग रहे है।
हरियाणा व केन्द्र सरकार बल प्रयोग कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। केन्द्र सरकार की दमनकारी रवैये से किसानों में रोष व्याप्त है। पूर्व सांसद अमीर आलम ने कहा कि अपने खून पसीने की मेहनत से अन्न उगाकर पूरे देश का पेट भरने वाले किसानों के साथ जिस प्रकार को दुर्व्यवहार हो रहा है। उसे इतिहास कभी माफ नही करेगा।
इस अवसर पर युवा प्रदेश महासचिव अशरफ अली खान, अनवार चौधरी, रणधावा मलिक, देशराज भनेडा, वाजिद अली, सुनील मलिक, अरविन्द पंवार, पप्पू प्रधान, डा़ विक्रांत जावला, संजीव फतेहपुर, सोनहपाल, गुलाब सिंह, रजनीश कोरी, आशुतोष पंवार, सर्वेश सिंभालका, सहदेव मुखिया, कृष्णपाल प्रधान, सनोज टोडा, सतीश मालैंडी, देवेन्द्र पटनी आदि मौजूद रहे।

लाठी चार्ज के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता दिल्ली रवाना
देश में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तथा हरियाणा-पंजाब में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसान यूनियन के नेतृत्व में जनपद के पांचों ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के लिए कूच किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में तीन कृषि कानूनों को लागू कर किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है।
उन्होंने पंजाब और हरियाणा के किसानों पर हरियाणा में पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किए जाने की कड़ी निंदा की। भाकियू पदाधिकारियों ने चेताया कि अगर सरकार बल प्रयोग करेगी तो किसान उसका जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, ओमपाल मलिक, अभय कुमार, मास्टर जाहिद, हाजी इकराम, गय्यूर अली, तालिब, मनव्वर, भंवर सिह, उस्मान आदि उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बाद करने का किया काम: सवित
गांव खेडीकरमू में किसान यूनियन द्वारा कृषि बिलों के विरोध में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने गांव खेडी करमू पहुंचकर किसानों से जनसम्पर्क किया। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसान विरोधी अध्यादेश पास कर किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। किसान अपने हकों की लडाई लडाई रहा है, जिसके लिए सभी किसानों को दिल्ली पहुंचकर उनका साथ देना चाहिए। इस अवसर पर संजीव लिलौन, जयपाल सिंह, रिशीपाल मलिक, टीनू जावला, महबूब अंसारी, योगेन्द्र सिंह राठी, सरफराज अंसारी आदि मौजूद रहे।

