Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

कृषि प्रधान देश में पूंजी पतियों की बात करना बंद करे सरकार: जयंत चौधरी

  • करनावल महापंचायत में किसानों के मंच पर गरजे जयंत चौधरी

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मंगलवार को करनावल में एक माह से चल रहे धरने पर पहुंचे। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार साम-दाम, दंड-भेद अपनाकर किसानों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। किसान अपने आंदोलन में मातृ शक्ति को भी शामिल करें। यदि महिलाएं साथ आ गईं, तो न कोई आपको तोड़ पाएगा और न ही बदतमीजी कर पाएगा।

25 13

यदि सरकार को किसानों के लिए बेहतर काम करने है तो चौदह दिन में गन्ना भुगतान कराए, बिजली के दाम कम कर सब्सिडी देने का काम करे। पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को नियंत्रित करे जिससे किसानों को महंगाई में राहत मिले।

26 15

केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में काम करते हुए किसानों को खत्म करने का काम कर रही है। यदि किसान के साथ आमजन इस आंदोलन में नहीं जुड़ा तो इसका सीधा प्रभाव आम जनता को भी भुगतना पड़ेगा। महापंचायत की अध्यक्षता चौधरी सरदार सिंह व संचालन डीपी गिरी ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img