Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

शिक्षक चंद्रमोहन शर्मा को राज्यपाल पुरस्कार

  • जेएलएनएनस इंटर कॉलेज रवापुर सठेड़ी में है तैनाती

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुर सठेड़ी के माध्यमिक शिक्षक चंद्र मोहन शर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन सहित राज्य के 14 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति की है।

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रत्येक वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाता है। राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के नाम राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित मंडलीय समिति को चयन के लिए भेजे गए थे। जिनके नामों पर विचार कर मंडलीय समिति ने राज्यपाल की संस्तुति के लिए अग्रसारित कर दिया था।

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद से जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुर से सठेड़ी के भाषा के अध्यापक चंद्र मोहन शर्मा का नाम जिला स्तरीय समिति से अग्रसारित किए जाने के बाद मंडलीय समिति में रखा गया था। उन्होंने बताया कि मंडलीय समिति ने चंद्रमोहन शर्मा के नाम की अनुशंसा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए की थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुजफ्फरनगर के चंद्र मोहन शर्मा सहित प्रदेश के 14 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img