Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

खून के रिश्तों पर हावी हो रहा लालच

  • दौराला में दो बीघा जमीन के लिए की थी भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दौराला के वार्ड-2 मोहल्ला भगवानपुरी में मोहित ने महज दो बीघा जमीन के लिए अपने सोते हुए भाई को कुल्हाड़ी से काट दिया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह नहीं चाहता था कि पुश्तैनी जमीन में उसके पिता से दूसरी शादी करने वाली महिला के किसी बच्चे को हिस्सा मिले। यदि वो जिंदा रहता तो दो बीघा जमीन उसके हिस्से में आती। इसलिए उसकी जान ले ली।

11 सितंबर को दौराला के मोहल्ला भगवानपुरी में विनित की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इस वारदात से का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन में बुलायी गयी प्रेस वार्ता में एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि जमीन के लिए सौतेले भाई की जान लेने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको जेल भेजा जा रहा है।

विगत 11 सितंबर को दौराला के भगवानपुरी में जमीन की खातिर मोहित नाम के युवक ने घर में सो रहे अपने सौतेले भाई विनीत उर्फ सूरज पर धारदार हथियार से अनगिनत प्रहार किए। चीख-पुकार सुनकर बीच बचाव में आई मां गीता को भी नहीं बख्शा हमले में घायल हो गई। कलयुगी बेटे ने उन्हें भी बुरी तरह पीट। परिजनों ने घायल विनित उर्फ सूरज को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दौराला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। मृतक सूरज के भाई राहुल ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई मोहित राजकुमार के बेटे हैं।

उनके पिता का देहांत हो गया था, जिसके बाद मां गीता की शादी चाचा कृष्णपाल से कर दी गई। कृष्णपाल से गीता को एक बेटा सूरज था। मोहित सरधना के छुर गांव में दोस्त के पास नौकरी करता था। तीनों भाई अविवाहित हैं। बताया कि तीनों में जमीनी का बटवारा कर दिया गया था। मोहित ने अपने हिस्से की जमीन भेज दी थी और जो पैसा जमीन बेचकर मिला उसे बर्बाद कर दिया। अब उसकी निगाह मां गीता और दोनों भाइयों की जमीन पर थी। वह जबरन उनकी जमीन बेचना चाहता था। सूरज इसका विरोध कर रहा था। हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। उसको आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जिगरी दोस्तों ने ही मारा था सचिन को

मेरठ: सदर बाजार थाना के कैंट क्षेत्र में युवक को जलाकर मारने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस लाइन में बुलायी गयी प्रेस वार्ता में एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि सचिन प्रजापति पुत्र सुखबीर सिह निवासी रोशनपुर डौरली मोदीपुरम के पास थाना पल्लवपुरम हत्या करीबी दोस्तों ने ही की थी। दो हत्यारोपियों मनु आर्य पुत्र सुखराम निवासी जवाहरपुरी हनुमान मंदिर कंकरखेड़ा व संजय पुत्र करम सिंह निवासी इद्रां मार्केट गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हम तीनों ने मिलकर मृतक सचिन जो कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे शराब पी रहा था, से एक मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल पेशन प्रो छीनने का प्रयास किया गया तो सचिन के विरोध करने पर उसके सिर पर ईंट मारकर मरणासन्न कर उसकी जेब से मोबाईल फोन निकाल लिया तथा उसके पास जो पेन कार्ड, एटीएम कार्ड था उनको वही फेंक दिया था। उसकी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर पहचान छिपाने के लिए सचिन को जला दिया था। पुलिस ने दोनों को भेज दिया है। याद रहे कि पुलिस को इस वारदात की जानकारी अगले दिन सुबह करीब छह बजे मिल गयी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img