Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

कोल्हू की गर्म राख से खत्म हो रही हरियाली

  • कोल्हू की राख डालने के कारण सूख रहे पेड़
  • वन विभाग की बड़ी लापरवाही हुई उजागर
  • सूखे पेड़ राहगीरों पर गिरने से हो सकता है बड़ा हादसा

जनवाणी संवाददाता  |

भोपा:  थानाक्षेत्र में वन विभाग की लापरवाही के चलते कोल्हुओं से निकलने वाली गर्म राख को सड़क किनारे खड़े बेशकीमती पेड़ों की जड़ में डाला जा रहा है जिससे क्षेत्र की हरियाली को नुकसान पहुंच रहा है वही ये सूखे पेड़ सड़क पर गिर कर किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकते है सूख रहे पेड़ों से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।

WhatsApp Image 2022 02 18 at 3.59.02 PM

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना मुजफ्फरनगर मार्ग पर करीब एक दर्जन से अधिक गुड़ कोल्हू संचालित हैं। इनमें से कुछ कोल्हू स्वामी कोल्हू की भट्ठी से निकलने वाली गर्म राख को सड़क किनारे खड़े पेड़ों की जड़ में डाल देते हैं।

जिसके कारण कुछ दिन बाद ये कीमती पेड़ सूख जाते हैं। थानाक्षेत्र में आधा दर्जन ऐसे कोल्हू मौजूद है जो सड़क किनारे राख का ढेर इकट्टा करने का काम कर रहे हैं। कोल्हू स्वामियों द्वारा सड़क किनारे बनाये गए राख के बड़े-बड़े ढेर आसानी से दिखाई दे जाते हैं।

थोड़ी भी हवा चलने पर यह राख उड़कर राहगीरों की आंखों में गिर जाती है जिससे पर्यावरण और आंखों को नुकसान होने के साथ-साथ राहगीरों के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है कोल्हू मालिकों के इस कारनामे के कारण वन विभाग को हर वर्ष लाखों रुपए का चूना लग रहा है|

वही वन विभाग की लापरवाही भी उजागर हो रही है यह सूखे हुए पेड़ सड़क पर झुके हुए हैं जो कभी भी किसी वाहन पर गिरकर बड़े हादसों को अंजाम दे सकते हैं

वर्जन

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज पुंडीर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है कोल्हू स्वामियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img