Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

गृहक्लेश के कारण वृद्धा नहर में कूदी

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर/ताजपुर: एक वृद्धा ने गृहक्लेश के चलते रामगंगा नहर में छलांग लगा दी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी काफी तालश की, लेकिन वृद्धा नही मिली।

नूरपुर के गांव सिडयाबली निवासी संतोष देवी 80 वर्षीय सोमवार को ई-रिक्शा में सवार होकर ग्राम रवाना स्थित रामगंगा नहर के पुल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृद्धा ने नहर में छलांग लगा दी।

सूचना पर पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामवासियों के साथ मिलकर नहर में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नही लगा। खबर लिखे जाने तक परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर नहर में वृद्धा की तलाश में लगे हुए थे। उधर पुलिस ने भी मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img