Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

गुलदार ने कई जानवरों को बनाया अपना निवाला

जनवाणी संवाददाता |

बरुकी: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जंगल में गुलदार द्वारा नीलगाय मारने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम थंबू वाला के जंगल में गुलदार द्वारा दो नीलगाय को मार कर अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों में गुलदार से दहशत बनी हुई है कुछ दिन पहले बनखला के जंगल में मादा गुलदार के दो शावक ग्रामीणों ने देखे थे।

शावकों को वन विभाग द्वारा पकड़कर वन क्षेत्रों में छोड़ दिया गया था और मादा गुलदार वहां से भाग गई थी। कई दिन तक वन विभाग द्वारा वहां पर पिंजरा लगाया गया था मगर कोई सफलता नहीं मिली थी उसके बाद क्षेत्र के कई गांव में गुलदार देखा गया।

शनिवार को आज थंबू वाला के जंगल में ग्रामीणों ने दो नीलगाय मृतक देखी जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कोतवाली देहात पुलिस को दी। कोतवाली देहात पुलिस द्वारा वन विभाग को बुलाया गया और गुलदार के पकड़ने की आश्वासन वन विभाग द्वारा दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img