Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद की मुंबई से गिरफ्तारी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल के भाई और बसपा के पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया हैl महमूद को कोर्ट में पेशी के बाद यहां पर लाया जाएगाl बता दें कि खनन माफिया हाजी इकबाल पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा हैl कई संगीन अपराधों में वांछित हाजी इकबाल के तीन बेटों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैl
पूर्व में यहां पर एसएसपी रहे

आकाश तोमर ने एसआईटी का गठन कर हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियों की जांच कराई थी और करीब 100 एकड़ जमीन को जप्त कर लिया गया थाl यही नहीं हाजी इकबाल के नौकर नसीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थाl

फिलहाल हाजी इकबाल और उसके भाई महमूद अली की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी और जो आधिकारिक जानकारी मिली है उसके मुताबिक एक रोज पहले मुंबई में हाजी इकबाल की भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाl

महमूद को वहां कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस सहारनपुर ले आएगीl फिलहाल भाजी ग्वाल की गिरफ्तारी बाकी है और इसके लिए भी पुलिस ने चौतरफा जाल बिछा दिया हैl

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img