Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

दो शातिर चेन लुटेरों का किया हाफ एनकाउंटर

  • एक लुटेरे पीटर के खिलाफ बीस मुकदमे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर में चेन लुटेरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। तीन दिन में चेन लूट की पांच घटनाएं होने से जहां महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं वहीं पुलिस के लिये बदमाश खुली चुनौती दे रहे हैं। बुधवार को नौचंदी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने दो शातिर चेन लुटेरों को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाशों में एक पीटर के खिलाफ चेन लूट के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

25 24

नौचंदी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बदमाश बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं। पुलिस और एसओजी ने बाइक सवार युवकों को कहा तो उन लोगों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाशों के पैर में गोली मार दी।

नौचंदी थाना प्रभारी ने बताया कि रात्रि में संयुक्त रूप से मुठभेड़ में आजाद उर्फ पीटर उर्फ जुबैर पुत्र घसीटा निवासी गली नंबर-एक मदीना कालोनी थाना लिसाड़ीगेट और शकील पुत्र हनीफ निवासी समर गार्डन कालोनी गली नंबर-तीन आयशा मस्जिद थाना लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार करते हुए दो तमंचे 315 बोर नाजायज व दो खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस नाजायाज 315 बोर के अलावा दो सोने की चेन बरामद की है।

26 20

बताया कि बदमाशों ने एक चेन सेक्टर तीन शास्त्रीनगर में एक महिला से चेन लूटी थी, जबकि दूसरी चेन मोदीनगर में लूटी गई थी। बताया कि पीटर शातिर बदमाश है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि शकील के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।

एक लाख की लूट में पुलिस के हाथ खाली

खरखौदा: मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर धीरखेड़ा स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन को तमंचे की बट मारकर घायल कर एक लाख रुपये की लूट मामले में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। क्षेत्र के गांव धंतला निवासी रोहित पुत्र प्रमोद धीरखेड़ा स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान पर सेल्समैन के रूप में कार्य करता है। मंगलवार सुबह रोहित गांव निवासी ठेकेदार अजय से एक लाख रुपए एक बैग में लेकर दुकान जा रहा था।

इस दौरान जैसे ही दुकान पर पहुंचा तो पीछे आए बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाश ने उसे घेर लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए नकदी से भरा बैग लूट लिया विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था। घटना की सूचना पर एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह, सीओ किठौर रूपाली राय व थाना प्रभारी राजीव सहरावत मौके पर पहुंचे

और सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना की डीवीआर कब्जे में लेकर पीड़ित से पूछताछ कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम को बुलाकर घटनास्थल से बीटीएस उठवाया। वहीं घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस हाथ खाली है। सीओ किठौर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद बाइक सवार बदमाशों का स्केच बनवाया जा रहा है। घटना के खुलासे में पुलिस काम कर रही है शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img