Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

वर्ल्ड हैंड वाशिंग-डे पर मरीजों को किया जागरूक

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बिनौली पर गुरुवार को वर्ल्ड हैंड वाशिंग डे के अवसर पर सीएचसी पर आने वाले मरीजों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए हाथों की साफ सफाई करने के तरीके बताये गये।

वर्ल्ड हैंड वाशिंग डे के अवसर पर सीएचसी बिनौली में आने वाले मरीजों को सीएचसी प्रभारी डॉ अतुल बंसल ने हाथों की साफ सफाई के रखने के तरीकों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने मरीजों को हाथ किस प्रकार साबुन से धोना चाहिए उसके तरीके बताये। डॉ अतुल बंसल ने मरीजों को बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जहाँ मास्क और दो गज की दूरी जरूरी है, वहीं हाथों की साफ सफाई भी सबसे जरूरी है।

उन्होंने बताया कि अगर आप अपने हाथों की ठीक प्रकार से धुलाई नहीं करते हो तो उससे आपको कई प्रकार की जानलेवा बीमारी हो सकती है। इसलिये हाथ को साबुन से ठीक प्रकार से धोना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मरीजों को अन्य कई बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ गुरुचरण, अंकित, अजीत धामा, विनोद प्रसाद, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img