Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

30 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर हथकरघा बुनकरों का होगा 2 लाख रुपये का बीमा: डा. सहगल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने बुनकरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान के लिए सामूहिक बीमा योजना के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सामूहिक बीमा योजना से वर्तमान वित्तीय वर्ष में दस हजार हथकरघा बुनकरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग डा. नवनीत सहगल ने दी। उन्होंने बताया प्रदेश में बुनकरों को सामूहिक बीमा योजना प्रदान के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा परिवर्तित महात्मा गांधी बुनकर बीमा योजानाएं संचालित है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हथकरघा बुनकरों को स्वाभाविक-दुर्घटना में मृत्यु तथा पूर्ण अपंगता पर 2 लाख रुपये बीमा राशि प्रदान की जाती है। आंशिक निशक्त होने की दशा में एक लाख रुपये बीमा कवर देने का प्राविधान है। उन्होंने बताया कि इस बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम 330 रुपये है। जिसमें भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार 150-150 रुपये अंशदान दे रही है। हथकरघा बुनकरों को केवल 30 रुपये वार्षिक अंशदान ही देना होता है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हथकरघा बुनकरों को दुर्घटना में मृत्यु होने तथा पूर्ण अपंगता पर 2 लाख रुपये राशि उपलब्ध कराई जाती है। आंशिक निःशक्तता के मामले में 1 लाख बीमा की राशि प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का पूरा वार्षिक प्रीमियम भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा महात्मा बुनकर बीमा योजना के अंतर्गत हथकरघा बुनकरों की स्वाभाविक-दुर्घटना से मृत्यु होने तथा सम्पूर्ण अपंगता पर 1.50 लाख रुपये तथा आंशिक अपंगता होने पर 75 हजार रुपये बीमा राशि उनके आश्रितों को उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का प्रीमियम 470 रुपये वार्षिक है। जिसमें केन्द्र सरकार 290 रुपये तथा राज्य सरकार 150 रुपये अंशदान देती है और बुनकर को केवल 30 रुपये प्रीमियम देना होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img