Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

हरबंस कपूर के आदर्श अनुकरणीय : गणेश जोशी

स्टेट ब्यूरो |

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कौलागढ स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में पूर्व विधायक स्व० हरबंस कपूर की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण किया और उन्होंने कहा स्वर्गीय कपूर साहब मेरे राजनीतिक गुरु थे और मैं आज जहां पर भी हूं सब कपूर साहब की वजह से हूं।

उन्होंने कहा हरबंस कपूर निरंतर क्षेत्र के विकास को सक्रिय रहते थे। आज उनकी स्नेह स्मृतियां हमारे हृदय पर अंकित है। उन्होंने स्व. हरबंश कपूर को नमन करते हुए राज्य के लिए उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं को शीघ्र ही अपने वायदे के अनुसार मसूरी भ्रमण कराया जायेगा।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री मधु भट्ट, वरिष्ठ नेता विनय गोयल, डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, अशोक वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, हरीश नारंग, विक्की खन्ना, बबलू बंसल, कैप्टन भूपाल सिंह, अर्जुन कोहली, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता विशाल, वंदना ठाकुर, कमलराज, पिंकी बिष्ट, पार्षद नंदनी शर्मा, समिधा गुरुंग आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img