- कांग्रेस प्रत्याशी का कई जगह हुआ जोरदार स्वागत, मिला जनसमर्थन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने सोमवार को क्षेत्र के गई मोहल्लों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह जगह उनका स्वागत हुआ और लोगों ने उन्हें समर्थन देने की बात कही।
सर्वप्रथम नगर निगम स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर रंजन शर्मा ने नगर निगम में जनसंपर्क कर सभी से समर्थन देने की अपील की और लोगों ने रंजन शर्मा को आश्वस्त किया कि हमारा समर्थन आपको ही मिलेगा। इसके पश्चात चुनाव कार्यालय पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने प्रेसवार्ता के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया और रंजन शर्मा को जिताने की अपील की। इ
सके बाद उन्होंने भगवतपुरा, लक्ष्मणपुरी, भूमिया का पुल पर जनसंपर्क किया। इस दौरान भगवतपुरा, लक्ष्मणपुरी में लोगों का अपार समर्थन उन्हें मिला। महिलाओं ने रंजन शर्मा को तिलक कर उन्हें विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। अपने स्वागत और समर्थन से अभिभूत कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने कहा कि आप सबका जिस तरह से मुझे प्यार मिल रहा है।
उसका मैं सदैव ऋणी रहूंगा और आपके विश्वास पर हमेशा खरा उतरूंगा। आपका यह समर्थन और प्यार ही मेरी ताकत है और यही मुझे आगे बढ़ने की शक्ति देता है। इस अवसर पर रंजन शर्मा के साथ में संदीप, सोनू शर्मा, प्रवेश, प्रदीप, अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।