Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

वैक्सीन: 47615 को लगा कोरोनारोधी टीका

  • वैक्सीनेशन: 95.5 फीसदी को बूस्टर खुराक
  • 24604 पहली और 21143 को दूसरी डोज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनवरी के आखिरी दिन जिले में 47615 लोगों का टीकाकरण किया गया। 31 जनवरी तक 95.45 फीसदी लोगों को लक्ष्य के सापेक्ष पहली खुराक मिली है। वहीं, बूस्टर डोज 95.5 फीसदी को लगाई गई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि सोमवार को जनपद में 15 से 17 आयु वर्ग में 4582 किशोरों ने वैक्सीनेशन कराया है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 20022 ने कोरोना से बचाव की पहली खुराक ली। दोनों वर्ग में पहली डोज लेने वालों की कुल संख्या 24604 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरी खुराक लेने वालों की तादाद 21143 रही है।

32865 को प्रिकॉशनरी डोज

डीआईओ ने बताया कि सोमवार को 1868 लोगों ने प्रिकॉशनरी टीका लगवाया है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के 699, हेल्थ वर्कर्स 254 और फ्रंटलाइन वर्कर्स 915 शामिल रहे। 31 जनवरी तक जिले में 32865 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। जनवरी तक 34431 डोज का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें 95.5 फीसदी का टीकाकरण हुआ है। निर्धारित समय तक 4.5 फीसदी लोगों का टीकाकरण करने में विभाग नाकाम रहा है।

50.4 फीसदी किशोरों का टीकाकरण

जिले में एक लाख, 21 हजार 627 युवाओं का वैक्सीनेशन हो चुका है। इसमें 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग शामिल हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 31 जनवरी तक 50.4 फीसदी किशोरों ने अपना टीकाकरण कराया है।

1.16 लाख अभी टीकाकरण से अछूते

जनपद में अभी तक 95.45 फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव की खुराक दी गई है। दूसरी डोज लेने वाले 66.8 फीसदी लोग हैं। जिले में अभी 1 लाख 16 हजार 495 लोग टीकाकरण से दूर हैं। अब तक इनको पहला टीका भी कोरोना से बचाव का नहीं लग पाया है। इसमें 18 से 44 आयुवर्ग की संख्या अधिक है। इस आयुवर्ग के 91.1 फीसदी को ही पहली खुराक दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img