Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में हरेंद्र सैनी अध्यक्ष डॉ सरस्वती पुंडीर उपाध्यक्ष निर्वाचित

जनवाणी संवाददाता | 

हरिद्वार: राजकीय शिक्षक संघ जनपदीय स्तर चुनाव राजकीय इंटर कॉलेज भेल मैं मंडली अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुआ। 9 पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। चुनाव में संयुक्त मंत्री पुरुष चंद्रपाल धीमान एवं आय व्यय निरीक्षक सुनील गुप्ता निर्विरोध चुने गए। 817 मतदाताओं में से 763 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । 15 राउंड की मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र सैनी ने 463 मत प्राप्त कर पूर्व अध्यक्ष उत्तम शर्मा को हराया ।

मंत्री पद पर रविंद्र रोड ने 394 मत प्राप्त कर विवेक सैनी को हराकर पुनः इस पद पर विजय प्राप्त की । उपाध्यक्ष पुरुष में विकास शर्मा 380 मत प्राप्त कर मांगेराम मौर्य, शत्रुजीत अमेठिया को हराया उपाध्यक्ष। महिला में डॉ सरस्वती पुंडीर 451 मत प्राप्त कर संध्या कर्नवाल को हराया, संयुक्तमंत्री महिला पद पर सपना रानी 418 संगठनमंत्री रचना 401मत विजय रहे ।

संगठन मंत्री पुरुष प्रशांत बडोला ने सर्वाधिक 469 मत प्राप्त किए। रात्रि 8:00 बजे तक चली मतगणना में विजई प्रत्याशियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त कर राजकीय शिक्षक संघ की प्रतिज्ञा ली तथा सभी ने शिक्षकों के सम्मान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए तथा शिक्षकों की समस्याओं का शासन स्तर पर हल कराने का वचन दिया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img