Home Uttarakhand News Dehradun शिवमय हुई हरिद्वार धर्म नगरी,चारों ओर जय भोले

शिवमय हुई हरिद्वार धर्म नगरी,चारों ओर जय भोले

0
शिवमय हुई हरिद्वार धर्म नगरी,चारों ओर जय भोले

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: हरिद्वार धर्मनगरी शिवमय हो गई है। बड़ी तादात में कांवड़ यात्री जल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वहीं, तमाम जल लेकर अपने गंतव्य की ओर डग भी भर रहे हैं। बुधवार को हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ दिखी। शाम की आरती में भीड़ इस कदर रही कि मुख्य घाटों पर पैर रखने की जगह नहीं मिली।

13 17

महाशिवरात्रि पर अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक को जल लेने के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। हरकी पैड़ी बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रही है। मंडावर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, चांदपुर, कालागढ़, बिजनौर आदि क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बुधवार को पुलिस प्रशासन की ओर से आस्था पथ को भी खोल दिया गया। इधर, संध्याकालीन आरती में हरकी पैड़ी पर जबरदस्त भीड़ दिखी। पुलिस प्रशासन के अलावा हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हाईवे रंगा कांवड़िया रंग में, जय भोले की धूम

रुड़की: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे बुधवार को पूरी तरह से कांवड़ियों के रंग में रंगा नजर आया। कांवड़िए कंधों पर कांवड़ लिए जय भोले की, बम-बम भोले, हर-हर महादेव के उद्षोघ करते गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। वहीं, कांवड़ियों के जत्थों के साथ ट्रक, डीसीएम व अन्य छोटे वाहनों में सजी देवी-देवताओं की झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। डीजे पर चल रहे शिव शंकर के गीत कांवड़ियों के साथ ही आम लोगों को भी थिरकने को मजबूर कर रहे हैं।

15 14

कांवड़ यात्रा अपने पूरे चरम पर है। शिवभक्तों का सैलाब हाईवे पर उमड़ आया है। इसके बाद से दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर पूरी तरह से कांवड़ियों का कब्जा हो गया है। हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए कांवड़िए गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं। हर उम्र वर्ग के शिवभक्त उमंग व उत्साह के साथ कांवड़ लाते दिख रहे हैं। बच्चे, किशोर, युवा और महिलाएं क्या बुजुर्गों भी यात्रा का हिस्सा बनने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उनमें भी वहीं युवाओं वाला जोश देखने को मिल रहा है। कांवड़ियों के सैलाब से हाईवे पूरी तरह केसरिया हो गया है। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे सुनाई दे रहे हैं।

विभिन्न रंगों से सजी कांवड़ कंधे पर रखकर शिवभक्त शिव की भक्ति में मग्न होकर झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं। शिवभक्तों को न तो भूख की चिंता है न बारिश का डर। सड़क के गड्ढे और कठिनाइयों को दरकिनार कर वे आगे बढ़ रहे हैं। शिवभक्तों की लगतार बढ़ती संख्या को देखकर पुलिस भी पूरी तरह से सुरक्षा में डटी है। पुलिस अधिकारी लगातार हाईवे पर गश्त कर कांवड़ यात्रा का हाल जान रहे हैं। साथ ही कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न इसे लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।