जनवाणी संवाददाता |
नगीना: बुधवार की दोपहर बजरंग दल के नगर संयोजक शिवम सूद, सह संयोजक राहुल सैनी ,रोहित कुमार सहित नगर के विभिन्न बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शैलेंद्र कुमार से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सावन माह के इस पवित्र माह में हरिद्वार से चलकर नगर से विभिन्न शहरों के लिए कावड़िया गुजरते हैं तथा कुछ लोग मार्ग से अनजान होने के कारण वह रास्ता भटक जाते हैं इसलिए नगर के समस्त मार्गो पर मार्ग सूचना लग जाएगी तो कावड़िए सही मार्गो से जाते रहेंगे।

