Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

हरविंद्र सिंह को मिला सिक्योरिटी प्रोफेशनल ऑफ द ईयर अवार्ड—2022

जनवाणी संवाददाता |

रामराज: कस्बा निवासी युवक हरविंद्र सिंह को सिक्योरिटी प्रोफेशनल ऑफ द ईयर 2022 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के एनडीएमसी मे आयोजित 17 वे सिक्योरिटी लीडरशिप सम्मेलन 2022 मे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एवम् केंद्रीय मंत्रि भानुप्रताप वर्मा द्वारा इस सम्मान से हरविंद्र सिंह को सम्मानित किया गया । इस खबर से रामराज क्षेत्र में खुशी की लहर है।

रामराज निवासी हरविंद्र सिंह पिछले कई वर्षो से एक इंटरनेशनल आई टी कंपनी में एक उच्च अधिकारी के कार्यपद पर अपनी सेवाए दे रहे है । इसके साथ साथ हरविंद्र सिंह अमरीकन सोसायटी ऑफ़ इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी (ए एस आई एस) की दिल्ली इकाई के चेयरमैन के पद पर भी तैनात है तथा दिल्ली एनसीआर का कार्यभार देखते है। हरविंद्र सिंह ने अपना सफर एक एसोसियेट के रूप मे शुरू किया तथा अपनी मेहनत व लगन के बल पर बहुत कम समय में ही एक उच्च अधिकारी के पद तक पदोन्नति पाई।

बड़े पद पर तैनात होने के बाद भी वह उसी लगन तथा मेहनत से काम करते रहे तथा इसी लगन व मेहनत की वजह से सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ़ प्राईवट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (कैप्सी) द्वारा हरविंद्र सिंह का चयन सिक्योरिटी प्रोफेशनल ऑफ द ईयर 2022 के लिए किया गया। यह सम्मान देने के लिए हरविंद्र सिंह को आमंत्रित किया गया जहा पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने हरविंद्र सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एक छोटे से कस्बे से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना अपने आप में एक मिसाल है तथा कड़ी मेहनत का फल है।

रामराज क्षेत्र निवासी समाजसेवी अमित चौहान का कहना है कि हरविंद्र सिंह आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। वह समय समय पर रामराज के सामाजिक कार्यों में भी भाग लेते रहते है तथा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराते रहते है। हरविंद्र सिंह को यह सम्मान मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहोल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img