कैराना: हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी के किसानों के गेहूं के वाहन रोके जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद भाकियू ने किसानों के वाहनों को बॉर्डर से पार कराया।
कैराना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के किसान गेहूं की फसलों को ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों में लेकर हरियाणा की मंडियों में जाते हैं। एक दिन पहले हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी- हरियाणा बॉर्डर पर यूपी के किसानों के वाहनों को रोक दिया था तथा हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसके बाद किसानों ने हंगामा प्रदर्शन कर दिया था। अधिकारियों के समझाने बुझाने पर किसान शांत हुए थे।
बुधवार सुबह हरियाणा प्रशासन द्वारा यूपी के किसानों के गेहूं से भरी दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियो को रोक दिया। किसानों के गेहूं के वाहन रोके जाने की सूचना पर सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव कपिल खाटियान दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ यूपी- हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे।
जहां पर उन्होंने हरियाणा पुलिस प्रशासन से वार्ता की। हरियाणा प्रशासन द्वारा उच्चाधिकारियों के आदशों का हवाला देकर वाहन रोके जाने का कारण बताया। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
करीब 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की गेहूं से भरी सभी ट्रैक्टर ट्रालियो को बॉर्डर से पार कराया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कपिल खाटियान, ब्रह्मपाल राणा, पुष्कर सैनी, आशीष, शांता प्रधान, राजेश चौहान, ऋषि नंबरदार, इनाम, महरदीन आदि मौजूद रहें।