Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

हरियाणा सरकार अलर्ट, नूंह एसपी का किया तबादला, कर्फ्यू में दो घंटे की दी ढील

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह में फिर से एक धार्मिक स्थल को आग लगाने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं, आज सरकार ने स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी और घरों में ही जुमे की नमाज अदा करने की अपील की है।

वहीँ, सरकार ने हिंसा के बाद सख्त एक्शन लेते हुए नूंह के एसपी वरुण सिंगला का तबादला कर दिया गया है। नूंह के एसपी वरुण सिंगला का तबादला कर उन्हें भिवानी का एसपी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया को नूंह का एसपी बनाया गया है।

 

जुम्मे की नमाज को लेकर हरियाणा पुलिस की ओर से गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, सोहना, मानेसर, पटौदी और आसपास के कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गये है। वहीँ, उपायुक्त प्रशांत पंवार ने उलेमाओं की बैठक ली और उनसे आग्रह किया वे शुक्रवार को जुमे की नमाज अपने घरों में ही अदा करें और अपने आस-पास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img