Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने इन पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन..

नमस्कार, दैकिन जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका ​हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। नौकरी तलाश वालें लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है।

ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पदों की भर्ती के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। बता दें कि, उम्मीदवार हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की अधिकारी वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 28 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता (qualification)

यदि आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री है, तो आप इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, आपका हिंदी या संस्कृत में से किसी एक विषय में 10वीं तक पढ़ाई किया होना जरूरी है।

धार सीमा (age)

धार सीमा में 21 से 42 साल की उम्र वाले उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के युवाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी गई है।

आवेदन शुल्क (fee)

सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों और अन्य राज्यों के सभी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के तौर पर 1000 रुपये देने होंगे।

जबकि, सामान्य श्रेणी की सभी महिलाएं, अन्य राज्यों के रिजर्व कैटेगरी की महिलाओं और हरियाणा के एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रुपये देने होंगे।

ऐसे कर सकते हैं एप्लाई

  • आप अधिकारी वेबसाइट पर जाएं hpsc.gov.in

  • होमपेज पर एडवरटाइजमेंट सेक्शन में जाएं।

  • एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। फिर लॉग इन कर अप्लाई करें। सभी डिटेल्स भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लिकेशन फीस भर दें। आखिर में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img