Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

हरियाणा का किशोर गंगा में डूबा, लापता

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा निवासी एक किशोर ब्रह्मपुरी के समीप गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ ने उसकी तलाश के लिए सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।

पुलिस के मुताबिक उमेश कुमार (14 वर्ष) पुत्र हुकुमचंद निवासी ग्राम टिकरी ब्राह्मण जिला पलवल हरियाणा अपने गांव के बलदेव सिंह पुत्र राम सिंह के साथ ब्रह्मपुरी स्थित संत आसाराम आश्रम में आया था। मंगलवार को वह आश्रम के नीचे गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। जहां गंगा में नहाते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर उमेश कुमार बह गया।

सूचना पाकर मुनिकीरेती पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में डूबे किशोर की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त बालक उमेश कुमार के परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img