Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

विश्नोई पंत के स्थापना दिवस पर हुआ हवन यज्ञ

  • समाज के लोगों ने जंभेश्वर महाराज के आदर्शो पर चलने का किया आह्वान

जनवाणी ब्यूरो |

नगीना: विश्नोई पंत का 536वां स्थापना दिवस हवन पूजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्नोई समाज के सैकड़ों स्त्री-पुरुषों ने कार्यक्रम में भाग लेकर हवन में आहुति देकर देश व समाज की खुशहाली की कामना की।
विश्नोई सभा नगीना के तत्वावधान में रविवार की सुबह नवीन विश्नोई मंदिर में चमन ऋषि महाराज ने विधि विधान से हवन पूजन कराया। धर्म प्रेमियों ने शबदवाणी का पाठ भी किया।

बिश्नोई समाज के लोगों ने गुरु जंभेश्वर महाराज के चित्र के सम्मुख सिर नवाकर नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चमन ऋषि महाराज ने गुरु जंभेश्वर महाराज के कार्यों का बखान करते हुए विश्नोई समाज के लोगों से उनके आदर्शों पर चलने व गुरु जंभेश्वर महाराज द्वारा बनाए गए 29 नियमों का पालन करने का आह्वान किया। स्थापना दिवस अध्यक्ष राजकुमार विश्नोई समेत कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img