Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

शुक्रवार को भी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों होगा टीकाकरण

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद के पांच केंद्रों के नौ बूथों पर जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में 803 के सापेक्ष 621 स्वास्थ्यकर्मियों का सफल वैक्सीनेशन किया गया। जनपद में गुरूवार हुए वैक्सीनेशन का प्रतिशत 77.33 रहा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं कोरोना बचाव वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि गुरूवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक बूथ पर 156 के सापेक्ष 119 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ।

जबकि कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक बूथ पर 52 के सापेक्ष मात्र 14 हैल्थवर्करों का टीकाकरण हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन के तीन बूथों पर 201 के सापेक्ष 170 हैल्थ वर्करों का वैक्सीनेशन हुआ।

ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो बूथों पर 242 के सापेक्ष 187 तथा कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य में दो बूथों पर 152 के सापेक्ष 131 का सफल वैक्सीनेशन किया गया। जनपद के पांचों केंद्रों के नौ बूथों पर 803 के सापेक्ष 621 का टीकाकरण हुआ जो 77.33 प्रतिशत है। नोडल अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में वैक्सीनेशन किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img