Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

संस्थागत प्रसव बढ़ाने की दिशा में कार्य करे स्वास्थ्य वि​भाग

  • जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा की

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: शामली कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हुए संस्थागत प्रसव में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है

https://www.easyhindityping.com/hindi-to-english-translation

आरसीएच पोर्टल पर संतोषजनक उपलब्धि न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बीपीएम व बीसीपीएम को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में कार्डों की संख्या एवं ट्रीटमेंट की उपलब्धि की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैक्सीन की समीक्षा करते हुए 12-14 आयु वर्ग में प्लानिंग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बैठक के दौरान दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यक्रमों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, डाक्टर सफल कुमार समस्त एसीएमओ सहित समस्त संबंधी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img