Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Delhi News: दक्षिणपुरी में एक ही कमरे में तीन लोगों की संदिग्ध मौत, एसी गैस लीक होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर में एक ही कमरे में सो रहे चार लोगों में से तीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।

यह घटना दक्षिणपुरी स्थित आंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के एक मकान की पहली मंजिल पर हुई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घर को जब खोला गया तो कमरे के अंदर चार लोग बेहोशी की हालत में पाए गए। तुरंत सभी को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

एसी रिपेयरिंग के दौरान गैस लीक की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों व्यक्ति एसी मैकेनिक के रूप में काम करते थे। कमरे में एसी गैस रिफिलिंग सिलेंडर रखा हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गैस लीक के चलते दम घुटने से यह हादसा हुआ है। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस को कॉल से हुआ खुलासा

दक्षिण जिला डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि उन्हें एक कॉल प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता जिशान ने बताया कि उसके भाई कई बार कॉल करने पर भी फोन नहीं उठा रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि घर अंदर से बंद है। दरवाज़ा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई, जहां चारों युवक अचेत अवस्था में मिले।

कॉल करने वाला जिशान, भलस्वा डेयरी का रहने वाला है और उसका कहना है कि उसका रिश्तेदार इमरान उर्फ सलमान, मोहसिन, हसीब (उपचाराधीन) और एक अज्ञात युवक उस समय कमरे में मौजूद थे। ये सभी एसी मिस्त्री के तौर पर काम करते थे और संभवतः उसी सिलेंडर के कारण हादसे का शिकार हुए।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल धारा 174 CrPC के तहत कार्रवाई की जा रही है और विस्तृत जांच जारी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img