Home Uttar Pradesh News Muzaffarnagar स्वास्थ्य मेला 750 मरीजो का हुआ उपचार

स्वास्थ्य मेला 750 मरीजो का हुआ उपचार

स्वास्थ्य मेला 750 मरीजो का हुआ उपचार
  • स्टाॅल लगाकर मरीजों को उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सेवाएं

जनवाणी संवाददाता  |

चरथावल: कस्बे में आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया।मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मेले में 750 लोगों ने अपना परीक्षण कराया।

WhatsApp Image 2022 04 22 at 3.09.52 PM

चरथावल कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया।मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेले में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधित कई योजनाएं चलायी जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अच्छा उपचार मिल रहा है। मेले में सीधे चिकित्सक को दिखाकर दवा भी ले सकते है।ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने कहा कि सरकार कई स्वास्थ्य योजनाएं चला रही हैं। लोग इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक रहें। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर महक सिंह ने कहा कि मेले के दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण की ओर से चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, कान, नाक एवं गले, दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टीबी नियंत्रण, मलेरिया और आंखों की जांच सुविधा उपलब्ध रही।

मेले के आयोजन में ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर,जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी,बीजेपी मण्डल अध्यक्ष मनीष गर्ग,अपर सीएमओ डॉक्टर राजीव निगम,जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गोंड,डॉक्टर मनोज त्यागी,डॉक्टर आनन्द,डॉक्टर आमिर,डॉक्टर खालिद,डॉक्टर प्रमोद,दुर्गेश,ज्योत सिंह,शकील अहमद,इजहार अली,ललित आदि मौजूद रहे।