Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

बुलड़ोजर का मुकाबला करेगा ट्रैक्टरः राकेश टिकैत

  • 10 साल पुराने ट्रैक्टर नष्ट करे, तो होगा आमना-सामना
  • सरकार महंगाई रोकने पर ध्यान दे तो होगा ज्यादा अच्छा

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने दस साल पुराने ट्रेक्टर को नष्ट करने के बारे में सोचा भी तो अब योगी सरकार के बुलडोजर के सामना किसानों के ट्रेक्टर करेंगे और इस लड़ाई में जीत भी किसानों के ट्रैक्टर की ही होगी।

02 30

राकेश टिकैत शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि देश में महंगाई बढ़ती जा रही है और आमदनी लगातार कम हो रही है। सरकार न तो महंगाई रोकने के लिए कोई योजना बना रही है और ना ही रोजगार के अवसर बढ़ा रही है, उल्टे ऐसे काम करने में लगी है, जिससे लोग परेशान हो जायें।

सरकार अब किसानों के दस साल पुराने ट्रैक्टरों को नष्ट करने की बात कह रही है। यदि किसानों के ट्रैक्टर नष्ट हो जायेंगे, तो वह खेती कैसे करेगा। किसानों के पास इतना पैसा नहीं होता कि वह नये ट्रैक्टर खरीद सकें। यदि किसानों के ट्रैक्टरों पर हमला हुआ, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे और बुलडोजर लेकर फिरने वाली इस सरकार के बुलड़ोजर का सामना करेंगे।

राकेश टिकैत ने कहा कि बुलड़ोजर का डर लोगों को दिखाया जा रहा है, ताकि कोई सरकार के गलत कार्यों का विरोध न कर सके। यदि किसानों को इस बुलड़ोजर का ड़र दिखाने का प्रयास किया गया, तो किसानों के ट्रैक्टर इन बुलड़ोजरों को तोड़ने का काम करेंगे। देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और सरकार बुलडोजर-बुलडोजर खेलने में लगी हुई है।

सरकार को इधर-उधर की बातों को छोड़कर महंगाई रोकने पर ध्यान देना चाहिए। डीजल व बिजली के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे किसानों की फसलों की लागत बढ़ गई है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है, ऐसे में दस साल पुराने ट्रेक्टरों को तोड़े जाने की बात कहना सरकार को शोभा नहीं देता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img