जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पूरे देश में लू से बचाव की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में हीटस्ट्रोक से होने वाली मौतों की रोकथाम पर भी चर्चा की और जागरुक करने और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर मंथन किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने बैठक के दौरान कहा कि जिन राज्यों में लू चल रही है, वहां एक टीम भेजी जाएगी, जिसमें आपदा प्रबंधन, मौसम विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे, ये टीम राज्य सरकारों के साथ सहयोग करेगी।
#WATCH | In states where heatwave is prevailing and heatwave incidents have occurred, a team consisting of officials from Disaster Management, IMD and Union Health Ministry will be sent to assist the state government. Tomorrow I will hold a meeting via video conferencing with… https://t.co/aR6EFLvyQq pic.twitter.com/ob3kfaxVmG
— ANI (@ANI) June 20, 2023

