Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

राम रहीम की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी के मामले में फरीदकोट की अदालत से गुरमीत राम रहीम को गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट पर लाने के आदेश के बाद राम रहीम ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। हाईकोर्ट में इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी।

गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की चोरी और बाद में इसकी बेअदबी के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने इस मामले में राम रहीम से पूछताछ की अनुमति मांगी थी।

एसआईटी के निवेदन पर फरीदकोट की ट्रायल कोर्ट ने डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अनुमति देते हुए उसे 29 अक्टूबर को न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया था।

राम रहीम के खिलाफ दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

बरगाड़ी बेअदबी से जुड़ी तीन घटनाओं में से पावन स्वरूप चोरी केस में एसआईटी ने पहले से ही गुरमीत राम रहीम को चार्जशीट किया है।पंजाब पुलिस की एसआईटी ने हाल ही में पावन स्वरूप चोरी करने व विवादित पोस्टर लगाने की घटनाओं में डेरा सच्चा सौदा के छह अनुयायियों को गिरफ्तार किया था।

इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है, जबकि पावन स्वरूप चोरी करने की घटना में एसआईटी ने जुलाई 2020 में सात डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ खत्म होने के कुछ दिन बाद ही इन सातों अनुयायियों के अलावा डेरे की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्यों व डेरा प्रमुख के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।

हालांकि उस समय तक यह केस सीबीआई के पास था और पूरा विवाद पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय पहुंचा। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद इसी साल जनवरी में उच्च न्यायालय ने बरगाड़ी बेअदबी मामलों की पड़ताल का अधिकार सीबीआई से वापस लेकर पंजाब पुलिस को सौंप दिया।

जांच हाथ में आने के बाद हाल ही में पंजाब पुलिस ने बेअदबी से जुड़ी बाकी दोनों घटनाओं पावन स्वरूप की बेअदबी करने व विवादित पोस्टर मामले में भी डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है और उच्च न्यायालय के निर्देश के मुताबिक पावन स्वरूप चोरी मामले में अभी पूरक चालान पेश किया जाना बाकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img